हरिद्वार।
शिक्षा विभाग द्वारा अंतिम शनिवार को बैग रहित दिवस घोषित करने पर डा. हरिराम इंटर कलेज मायापुर में बैग रहित दिवस के प्रथम दिन क्रीड$ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डा. अरविंद शर्मा ने इस पहल का स्वागत किया। कहा कि किताबिक ज्ञान के साथ—साथ छात्राओं के मानसिक व शारीरिक विकास भी अत्यंत आवश्यक है। जो इस प्रकार की प्रतियोगिताआें के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताआें में बढ-चढकर हिस्सा लें। खेल प्रशिक्षक भारत भूषण व सुमित ठाकुर ने प्रतियोगिताएं प्रारंभ करवाते हुए छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम खेल से संबंधित नियमों से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को बताया कि नियमित प्रशिक्षण से ही इस प्रकार की प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया उनके संगठन छात्र-छात्राआें को प्रशिक्षण देने के लिए तत्पर है और वह विद्यालय में साइन कल छात्राआें को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रतिदिन देंगे प्रतियोगिता संपन्न करवाने में मुख्य रूप से प्रवीण त्यागी, दीपक मिश्रा, श्रवण कुमार, प्रियंका शर्मा, जमशेद अली, निधि शर्मा, सुषमा शर्मा, नीरज कुमार, निशा कुमारी, अनमोल यादव, यज्ञ राज भट्ट, निधि आर्य, संजय कुमार, राजीव कौशिक आदि का मुख्य योगदान रहा।




















































