देश धर्म हरिद्वार

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए गायिका हरिद्वार से रामेश्वरम् तक करेंगी पद यात्रा

-भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को जागरूक होना होगा: कवि सिंह
– श्री अखंड परशुराम अखाड$ा देगा यात्रा में पूर्ण सहयोग—पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार।
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए गायिका कवि सिंह हरिद्वार से रामेश्वरम् तक पद यात्रा करेंगी। शुक्रवार को प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कवि सिंह ने बताया कि भारत हिंदू राष्ट्र बने। इसके लिए हिंदू समाज को जागरूक होना होगा। हिंदू समाज को सनातन संस्कृति और इसके गौरव के प्रति जागरूक करने के लिए वे 9 जुलाई को हरकी पैड$ी पर पूजा अर्चना कर रामेश्वरम् तक पद यात्रा शुरू करेंगी। यात्रा के रामेश्वरम् पहुंचने पर हरिद्वार से ले जाए गए गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। कवि सिंह ने बताया कि हिन्दू राष्ट्र यात्रा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखण्ड सहित 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में उन्हें समाज के सभी वर्गो का सहयोग मिल रहा है। यात्रा के समापन पर वे पुन: हरिद्वार आएंगी और रामेश्वरम् से लायी गयी समुद्र की मिट्टी को गंगा में प्रवाहित करेंगी। पत्रकारवार्ता के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड$े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कवि सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन संस्कृति के प्रति हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही हिन्दू राष्ट्र यात्रा में अखाड$ा पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि सभी यात्रा को सहयोग और कवि सिंह को आशीर्वाद प्रदान करें। स्वामी ललितानंद, पंडित पवन कृष्ण शा ी, विष्णु शा ी, स्वामी सत्यवतानंद ने भी कवि सिंह को शुभकामनाएं देते आशीर्वाद प्रदान किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *