उत्तराखंड हरिद्वार

सांप के काटने से बचने पर रामायण पाठ का आयोजन

लालढांग।
लालढांग के बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ हुआ।
मंदिर के पुजारी उपाध्याय परिवार द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पुजारी परिवार के धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया  रामायण पाठ आज प्रात: 10 बजे से शुभारंभ होकर कल रविवार को रामायण पाठ के पश्चात हवन यज्ञ व भंडारे के आयोजन के साथ ही समापन किया जाएगा।
रामायण पाठ सत्येंद्र उपाध्याय के सौजन्य से कराया जा रहा हैं। धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया रक्षाबंधन के दिन शिव मंदिर में निकले नाग देवता ने सत्येंद्र उपाध्याय को काट लिया था। तथा सूचना पर वन विभाग की टीम सांप को पकड$ने के लिए मंदिर में पहुंची लेकिन सांप नहीं मिला जिससे टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड$ा था।  सत्येंद्र उपाध्याय को सांप द्वारा काट लेने की चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैली गयी थी।
सत्येंद्र उपाध्याय द्वारा अस्पताल से इलाज करा कर अपने को एकदम स्वस्थ  होने पर आज उनके द्वारा भोलेनाथ के इस लालढांग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रामायण पाठ  व कल विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ में मुख्य रूप से उपाध्याय परिवार के साथ ही क्षेत्र के अनेक लोग पहुंच कर रामायण पाठ सुन रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से सत्येंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय ,शिवम, हर्ष, नमन, देव उपाध्याय ,हिमांशु, शोभा, ज्योति, रंजना, सुमन आदि शामिल रहे ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *