पथरी।
अति संवेदनशील गांव धनपुरा में परम संत रविदास महाराज की शोभायात्रा के दौरान भारी भरकम डीजे नीम की टहनी में फंस गया। जिसे लेकर विवाद बढने लगा स्थानीय लोगो का कहना था कि डीजे की ऊंचाई ज्यादा है जिसे एक स्पीकर उतार कर शोभा यात्रा को आगे बढाया जाए जबकि शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताआे और समर्थक इसके लिए राजी नही हुए। भारी भरक म विरोध के बावजूद भी पुलिस ने शोभायात्रा को शांतिपूर्ण सफल करने के उददेश्य से नीम का टहना कटवा दिया। जिसके बाद वहां मान और अपमान का मामला उपजने लगा और भारी विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते विरोध आक्र ोश में बदल गया। पथराव शुरू हो गया॥ जिसकी जद में पुलिस की गाड$ी भी आ गई। मौके पर उपस्थित पथरी थाना पुलिस के हाथ पांव फ ूल गये। स्थिति अपने हाथ से निकलती देख उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठियां फटकारनी शुरू की तब जाकर मामला शांत हुआ। मामले की जानकारी का पता लगते ही लक्सर क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह भी मौके पर पहुंच गई और ब मुश्किल स्थिति को संभाला।
उल्लेखनीय है कि धनपुरा गांव अतिसंवेदनशील गांवो में शुमार है वहां कई वर्षो से अधिकतर शोभायात्राआे में ऐसी ही स्थिति बनती है। जिसके चलते स्थानीय पुलिस को बडी सतर्कता बरतनी पडती है। एसे में सवाल उठता है कि पुलिस द्वारा परमीशन दिये जाने के बावजूद शोभायात्रा से पूर्व मौके का निरीक्षण क्यो नही किया गया। जिससे इस बात का पूर्वानुमान लगाया जा सकता था। कि जिस मार्ग से यात्रा निकलेगी वहां किकस प्रकार के अवरोध उतपन्न हो सकते है। जाहिर है कि शोभायात्रा में शुमार डीजे की ऊचाई की भी जानकारी नही ली गई।