हरिद्वार

टायर फैक्ट्री कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख

लक्सर।
खानपुर ब्लाक प्रमुख ने लक्सर स्थित एक टायर फैक्ट्री के धरनारत पूर्व कर्मचारियों को धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। तथा कर्मचारियों को उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
लक्सर- पुरकाजी मार्ग पर स्थित एक टायर फैक्ट्री पर लंबे समय से धरना—प्रदर्शन पर अड$े संस्थान से टैै प्राप्त पूर्व कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी कड$ी में खानपुर के ब्लाक प्रमुख भी पूर्व कर्मचारियों के धरना स्थल पर उन्हे समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रबंधन द्वारा वर्तमान में औद्योगिक संस्थान मे बड$ा रूप लेकर विस्तार किया जा रहा है और एेसे में क्षेत्र के अनुभवशाली पूर्व कर्मचारियों को ही रखा जाना चाहिए, ताकि औद्योगिक संस्थान को इनके अनुभव और पूर्व कर्मचारियों को रोजगार की दिशा में मजबूत किया जा सके।
इस दौरान धरनारत पूर्व कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे आजाद कर्मचारी संघर्ष मोर्चा संगठन के अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि खानपुर के ब्लक प्रमुख मनीष चौधरी पूर्व कर्मचारियों का दुख समझकर समर्थन करने के लिए पहुंचे हैं। ब्लाक प्रमुख द्वारा उन्हें पूर्व कर्मचारियों की आवाज को दिल्ली तक ले जाने का आश्वासन भी दिया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *