हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अपराध करने के आदी हो गए नौ लोगों के विरुद्ध कड़ा रूख अख्तियार करते हुए गुण्डा अधिनियम के तहत कार्र्रवाई की गयी है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गयी उनके विरुद्ध कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। दो महिलाएं भी शामिल हैं।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले अपराधिक घटनाआें में शामिल होने वाले नौ लोगों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम में कार्रवाई की गयी है। सभी के विरुद्ध शराब, जुआ, सट्टा खाईबाड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद दोबारा जरायम पेशा करने में लग जाते हैं। ऐसे अपराध करने वालों को चिन्हित करने के बाद कार्रवाई की गयी है। जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी उनमें जगपाल पुत्र हरि ङ्क्षसह, धर्मेंद्र पुत्र जगपाल निवासीगण मोहल्ला कैथवाड$ा ज्वालापुर, मोहल्ला कड़च्छ में रहने वाली दो महिलाएं, पवन पुत्र पुन्नूलाल निवासी मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर, शंकर पुत्र रामकुमार उर्फ सुक्कड निवासी गोङ्क्षवदपुरी ज्वालापुर, सुल्तान पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला पेंवधोई ज्वालापुर, मुन्ना पुत्र सुल्तान व सुनील पुत्र शेर ङ्क्षसह निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर शामिल हैं।


















































