Uncategorized

क्या बाहरी चेहरों से स्थानीय स्तर पर विरोध के कारण नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

 

 

 

रानीपुर विधानसभा और शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री सम्मान कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी बीते रविवार को जब यह कार्यक्रम आयोजित हुआ तो इसमें क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं मंच पर भी कई भाजपा नेता मौजूद रहे। आयोजकों की माने तो कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आना निश्चित हुआ था। लेकिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नहीं पधारे ना ही जिला अध्यक्ष या क्षेत्रीय विधायक न मंडल के कार्यकर्ता या पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद मिले। सूत्रों की माने तो कार्यक्रम का फाइनेंस देहरादून के कुछ महीनो पूर्व भाजपा जॉइन करने वाले बिल्डर द्वारा कराया गया था। जिनके बड़े-बड़े फोटो भी मंच पर मुख्यमंत्री के सामने नजर आ रहे थे। धर्मनगर हरिद्वार के लिए इस दंपति के चेहरे बिल्कुल ही नए बताई जा रहे हैं। आम जनमानस की तो बात छोड़िए मौके पर मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता भी इन्हें नहीं पहचानते। इस तरीके का एक बड़ा कार्यक्रम जिसकी कई दिन से तैयारी चल रही थी की जानकारी ना तो हरिद्वार में भाजपा के नेताओं को थी और ना ही मुख्यमंत्री का हरिद्वार आने का कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ। यदि मुख्यमंत्री के हरिद्वार भ्रमण का कोई कार्यक्रम होता भी और वह मौके पर ना पहुंच पाए तो वह अपना प्रतिनिधि अवश्य ही कार्यक्रम में भेजते। वही शहर के लिए दो अजनबी चेहरों को मंच पर लगे पोस्टर में देखकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं.. वह भी तब जब निकाय चुनाव नजदीक आ रहे।

सूत्रों की माने तो यह दोनों चेहरे दंपति है जो कुछ महीने पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर घर वापसी किये है। जानकारी के अनुसार 2017 में भी चुनावी टिकट न मिलने पर पार्टी से विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव भी इनके द्वारा लड़ा गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए कांग्रेस में भी इन्होंने अपना भाग्य आजमाने का प्रयास किया और अब दोबारा से भाजपा की सदस्यता ली है। सूत्रों की माने तो हरिद्वार क्षेत्र में बाहरी लोगों के दखलअंदाजी को देखकर पार्टी में स्थानीय स्तर पर भी भारी विरोध हुआ है। जिसके चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम रद्द किए गए।
वहीं इस कार्यक्रम की आयोजक महिला नेत्री कांग्रेस में राज्य मंत्री और कांग्रेस संगठन में प्रदेश स्तर के पदों पर रही है उनके साथ ऐसा मजाक दूसरी बार हुआ है पिछली बार 2017 के चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसे ही एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बुलाने का दावा किया था लेकिन कार्यक्रम वाले दिन तब भी मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे और इस बार भी ऐसा ही उनके साथ दोबारा हुआ है। इस संबंध में जब जिला अध्यक्ष भाजपा से बात की गई तो उन्होंने अपने आप को सदस्यता अभियान में व्यस्त बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। वहीं मंच की शोभा बढ़ा रहे व्यापारी एवं भाजपा नेता संजीव चौधरी ने बताया कि एक दिन पूर्व ही उनको मोबाइल पर मौखिक रूप से निमंत्रण प्राप्त हुआ था। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने पर वह भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री नहीं आए जिसके चलते मौके पर मौजूद सैकड़ो क्षेत्र वासी और कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है। लेकिन कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा अभी तक प्रदेश के लिए किए गए कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई गई है। कहां की हो सकता है मुख्यमंत्री कहीं और व्यस्त होंगे लेकिन कार्यक्रम सफल रहा मैं आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देता हूं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *