हरिद्वार।
लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मनगरी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते कई कालोनियों व पुराने मौहल्लो में जलभराव हुआ है। जलभराव का आलम ये रहा कि लोगो ने अपने घर में भरे पानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। जिस पर पद्वा विपक्ष राजनैतिक टिप्पणिया भी चल रही है। हरिद्वार शहर के ब्रहमपुरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह मलबा आ गया। जिसके चलते आधा किलोमीटर से अधिक रोड कीचड से भर गया। सडको पर चलना दुर्भर हो गया। रानीपुर मोड$ पर सुबह से ही पानी भरा रहा। वहां से आवाजाही करने वाले दोपाहिया और चौपहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड$ा। सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते सबसे बुरा हाल रानीपुर मोड का है। जहां पानी भरने के कारण छोटे वाहन डूबे रहे तो तो कुछ तैरते नजर आते रहे। जल भराव के कारण बहुत बुरी स्थिति बनी हुई थी। दोपहिया वाहन चालक आसपास की गलियों से अपने—अपने वाहन निकालते रहें। पानी अधिक होने के चलते लोग पैदल ही सड$क पार कर रहे थे। कांवडि$ये भी इसी जलभराव से पार हो रहे थे। स्थानीय निवासी मनोज धीमान, नीरज, लवलीन ने बताया कि हर बार बरसात के मौसम में रानीपुर में जलभराव हो जाता है। प्रशासन की आेर से पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती है। यहां हर बार जलभराव हो जाता है। जलभराव के चलते कई घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। हरियाणा से हरिद्वार कांवड लेने पहुंचे पुकार सिंह ने बताया कि प्रशासन को यहां पानी की समुचित व्यवस्था की जानी थी। लेकिन प्रशासन की आेर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे कांवडियों को परेशान होना पड रहा है। दिल्ली निवासी कांवडिए सोहन सिंह ने बताया कि रानीपुर मोड पर बहुत अधिक जलभराव हो रखा है, जिससे उनके साथ आए कांवडि$यों के दल को भारी परेशानियां झेलनी पड$ी। उन्होंने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए ठोस व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।





















































