हरिद्वार।
जनपद के राजनेता रहे स्व.अम्बरीष कुमार के निधन के बाद कुछ लालची और धोखेबाज लोगों ने उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रतिमा के नाम से चली आ रही संस्था संगीता ग्रामोद्योग ज्वालापुर का कूटरचित दस्तावेज बनाकर जालसाजी और धोखाधड$ी से नवीनीकरण करा लिया। उक्त संस्था में मंत्री रहे मुरली मनोहर पुत्र स्व. वैद्य मोहन लाला निवासी विकास कालोनी की और से एसएसपी को दिए पत्र और सिडकुल थाना क्षेत्र में दी गई तहरीर के आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मुरली मनोहर ने बताया कि वें उक्त संस्था में मंत्री पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार बीती 9 अप्रैल को जब वह किसी कार्यवश कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद पहुंचे, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनकी समिति का नवीनीकरण हो चुका है और वह भी उनके और अन्य पदाधिकारियों के फर्जी त्यागपत्र व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति की पुरानी संरचना को पूरी तरह बदलते हुए फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाए गए। पूर्ववर्ती अध्यक्ष स्व. प्रतिमा, उध्पायक्ष गीता, उपमंत्री मांगा और अन्य सदस्यों के जाली हस्ताक्षर और फोटो का उपयोग और अन्य सदस्यों के जाली हस्ताक्षर और फोटो का उपयोग करके नवीनीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि जब उन्होंने अन्य पूर्व सदस्यों से संपर्क किया, तो किसी को भी त्यागपत्र देने की जानकारी नहीं थी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि संस्था के स्वरूप में बदलाव धोखााड$ी के जरिए किया गया। 11 नामजद आरोपियों में गिरधारी निवासी मंगलौर, रामकिशन, मनोज कुमार सिविल लाइन रुडकी, चंद्र मोहिनी ऋषिकेश, बिजेंद्र कुमार बहादराबाद, विमला देवी फरीदाबाद, प्रशांत कोहली ऋषिकेश, अनुपम शास्त्री नगर गाजियाबाद, एके मोली गणेशपुर रुडकी और अंजना सहारनपुर शामिल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओ की जांच की जा रही है और फर्जी दस्तावेजों की सत्यता को परखा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई को आगे बढ$ाया जाएगा।



















































