हरिद्वार।
कोतवाली नगर पुलिस के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन रिकवरी के तहत CEIR पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों से 120 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली नगर टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की। विभिन्न ब्रांडों के 120 मोबाइल फोन बरामद किए।

ये फोन उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों से ट्रेस किए गए। बताया कि इनमें 37 मोबाइल फोन ऐसे हैं जिनके मालिक दूर राज्यों से होने के कारण हरिद्वार नहीं आ सके। इन फोनों को कोरियर सर्विस के माध्यम से उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जाएगा।
जिन मोबाइल स्वामियों ने कोतवाली नगर पहुंचकर अपने फोन प्राप्त किए, उन्होंने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। कई लोगों के चेहरों पर लंबे समय बाद मुस्कान लौटी। हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि यदि आपका मोबाइल खो जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। CEIR पोर्टल के जरिए हरिद्वार पुलिस आपके फोन को जल्द से जल्द ट्रेस कर वापस दिलाने का पूरा प्रयास करेगी।
इस अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण
उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी, कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल निर्मल आदि शामिल रहे।

#HaridwarPolice #OperationRecovery #CEIR #LostMobileRecovery #नवरात्रि_सौगात





















































