उत्तराखंड हरिद्वार

ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई

हरिद्वार।
प्रजापति समाज के लोगो द्वारा कनखल स्थित धर्मशाला में दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर यज्ञ, करके गुरु पूॢणमा एवं महाराजा दक्ष जयंती मनाई। इस दौरान समाज के लोगों ने दक्ष मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक भी किया। इस अवसर पर समाज के वक्ताआें ने कहा कि आज सृष्टि के रचियता परमपिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती का पावन पर्व है, जिसको हमारे समाज के साथ— साथ अन्य हिन्दू समाज भी धूमधाम से मनाता है। ये प्रजापति समाज के लिए गौरव की बात है। सृष्टि के निर्माण काल से आज तक इस देश और संस्कृति को संरक्षित करने में हमारे समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे भी हमारा समाज उसी प्रकार देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर संगीता प्रजापति,अरुण प्रजापति, बसंत प्रजापति, राजो प्रजापति, अंगूरी प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, मनीषा प्रजापति, दीपा प्रजापति, रीना प्रजापति, रेखा प्रजापति, कांति प्रजापति, आशा प्रजापति, सोमती प्रजापति, नीता प्रजापति, द्रोप्ति प्रजापति, लता प्रजापति, राधेश्याम, रेखा प्रजापति, पूजा प्रजापति, बबली प्रजापति, हरवती प्रजापति, रवि प्रजापति, वंश प्रजापति, शोरन प्रजापति, प्रियंका, सचिन प्रजापति सहित दर्जनो लोगो ने हवन में आहुती देकर महाराज दक्ष की जयंती मनाई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *