उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को भेजा जेल

हरिद्वार।
सिडकुल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर युवती की अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एसआे सिडकुल मनोहर भंडारी ने बताया कि बीते वर्ष दिसम्बर में बिजनौर निवासी युवती ने उसको नशीला प्रदार्थ खिलाकर शादी का झांसा दे उसके साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए आरोपी अंकित यादव पुत्र रामकुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के बाद सिडकुल पुलिस ने चौकी प्रभारी जेल महिपाल सैनी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देते हुए उसे गणेश धर्म कांटा रावली महदूद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसआे सिडकुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी गोविंद नगर थाना गोविंद नगर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश हाल पता सेलाकुई थाना सेलाकुई जनपद देहरादून को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *