Uncategorized

एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने दी मदन दास देवी को श्रद्धांजलि

हरिद्वार।
शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार इकाई द्वारा गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में एबीवीपी के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा—सुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख राहुल सिंह ने मदन दास देवी का जीवन का परिचय कराते हुए बताया कि मदन दास देवी का जन्म 09 जुलाई 1942 को हुआ था और 24 जुलाई 2023 को उन्होंने प्रात: 05 बजे के समय अंतिम सांस ली। उनका तप और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। विभाग संगठन मंत्री मनीष राय ने अपने विचार रखते हुए कहा,
छात्र संगठन के माध्यम से उन्होंने युवाओं को देशसेवा के मार्ग पर अग्रसर किया। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रमुख राहुल सिंह, विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सूर्यप्रताप राणा, यश प्रजापति, तेजस आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *