हरिद्वार।
साइबर ठगी के मामले लगातार बढ रहे हैं। तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। ऐसे ही दो मामलो में कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस के साइबर सेल ने दो पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने में कामयाब रही।
हाल ही में साइबर ठगी के दो मामले साईबर सैल के सामने आए। जिनमें पीड़ित पक्ष ने बिना समय गंवाए घटना की पूरी जानकारी साइबर सेल को दी। शेयर मार्केट में निवेश के लिए प्रमाणित स्टाक्स की जानकारी देकर तुरंत लाभ कमाने के लिए शेयर मार्केट में निवेश करवाकर साइबर ठगों ने एक पीड़ित से 3,3,000 रूपए ठग लिए थे। पीडित के शिकायत दर्ज कराने पर साइबर सैल ने तेजी से कार्यवाही करते हुए जिन खातों में ठगी गयी रकम ट्रांसफर की गयी थी, को सीज कर पीड़ित के 79,000 रूपए वापस दिला दिए। बाकी रकम को भी जल्द बरामद करने के लिए साइबर सैल प्रयास कर रहे हैं। एक अन्य मामले में साइबर ठगों ने पीडिता से एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर 2,62,000 रुपए ठग लिए। शिकायत मिलने पर साइबर सैल ने कार्यवाही कर कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर ठगी गई रकम में से पीड़िता को कुल 1,99,000 रूपए वापस कराए। बाकी रकम को भी वापस दिलाने के लिए कार्यवाही जारी है। रकम वापस मिलने पर पीडि$तों ने साईबर सैल का आभार जताया।




















































