Uncategorized

नही रहे तीन बार के विश्व विजेता

दिल्ली/ हरिद्वार

विश्व के महान फुटबॉलर ब्राज़ील के पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्राजील के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल और तीन बार के विश्व कप विजेता लिजेंड पेले के परिवारवालों ने उनके निधन की जानकारी दी। बताया कि बीते काफी समय से वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर से साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन इजराइली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 82 वर्षीय महान फुटबॉलर किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी से जूझ रहे थे। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के निधन की आधिकारिक जानकारी की सूचना उनके परिवार वालों ने दी है। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं। हम आपको असीम प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *