उत्तराखंड हरिद्वार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए समाज की अनदेखी के आरोप देखें क्या लगाएं आरोप

 

https://youtu.be/rKAw7X2bvDI

हरिद्वार।

क्योंकि मैं मदन कौशिक की नीतियों से कतई सहमत नहीं हू। उन्होंने हमेशा sc ओर obc समाज की अनदेखी की है। इससे हमारे समाज को धरातल पर काफी संघर्ष करने के बाद भी आज तक भाजपा में कभी कैबिनेट का कोई दायित्व नहीं मिला और न ही कभी एससी और ओबीसी समाज को अपने से आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी ज्ञानदीप सिंह ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के इस व्यवहार से आहत होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा पद व सदस्य से मुक्त हो रहा हूं। आगे से अगर समाज की अवेहलना होती है तो मुझे और भी दुख होगा। कहा की वह बीते 12 वर्षों से पूर्ण निष्ठा से संगठन की सेवा कर रहे हैं। मगर ऐसी नीतियों का खंडन करते हैं। मजबूरी और बड़े दुख के साथ वह और उनसे जुड़े लोग भाजपा छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 दिन बाद वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर भी अपना ज्ञापन सौंपेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर अपनी व्यथा बताएंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *