उधमसिंह नगर।
जनपद के नए कप्तान मंजूनाथ टीसी नेअपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क हादसे उनके क्षेत्रों में कम हों इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। अगर, सड़क हादसों पर लगाम नहीं लगेगी तो संबंधित थाना प्रभारी की पोस्टिंग भी उसी आधार पर की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आईपीएस ऑफिसर मंजूनाथ टीसी को छात्रवृत्ति घोटाले जांच के लिए गठित की गई एसआईटी टीम का अध्यक्ष बनाया गया था। जिसमें उन्होंने बखूबी जांच करते हुए करोड़ों रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर कई दोषियों को जेल पहुंचाया है। उन्होंने एसआईटी का अध्यक्ष पद स्वेच्छा से छोड़ दिया था।





















































