Uncategorized

चैकिंग कर रहे दो सिपाहियों को गोलीमार कर किया घायल, एक गम्भीर

लक्सर।
लक्सर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि बदमाश बेखौफ होकर किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। रविवार शाम करीब पांच बजे हथियारबंद बदमाशों ने दो सिपाहियों को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिनमे से एक सिपाही की हालत गंभीर है। बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए है। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा बदमाशों की इधर उधर तलाश की, परंतु बदमाशों का कुछ पता नही चल सका है। 

https://youtu.be/0lsdrK4g-Ck

लक्सर क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को कडी चुनौती दे रखी है। बदमाश आए दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है और पुलिस कुछ भी नही कर पाती है। रविवार शाम करीब पांच बजे पांच हथियारबंद बदमाश दो बाइक पर सवार होकर लक्सर नगर में आए। इसी दौरान नगर में हरिद्वार रोड पर आेवर ब्रिज के पास चेकिंग कर रहे दो सिपाहियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने सिपाहियों पर गोली चला दी। जिनमें राजेंद्र नामक सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि उसका दूसरा साथी पंचम भी गोली लगने से घायल हुआ है। उक्त घटना की सूचना पर कोतवाल व लक्सर सीओ पुलिसबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल सिपाही को पास के ही एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बदमाशों की इधर- उधर तलाश की लेकिन बदमाशो का कुछ पता नही लग सका है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक चीनी व्यापारी की पत्नी का पीछा करते हुए उसके घर में घुसने का प्रयास किया था। किंतु व्यापारी की पत्नी ने मकान के अंदर घुस कर घर का दरवाजा बंद कर लिया था। जिससे बडी वारदात होने से बच गई थी। उस मामले की भी पुलिस को तहरीर दी गई थी। किंतु पुलिस बदमाशो का कुछ भी पता नही लगा सकी है। बदमाशो के हौसले बुलंद होने के कारण रविवार को हथियारबंद बदमाशों द्वारा दिनदहाडे की गई वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *