हरिद्वार।
जिला पंचायत की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के मामले में पीडित कांग्रेस कार्यकर्ता का घर तोडने के मामले में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक अनुपमा रावत श्यामपुर स्थित पीडित परिवार के घर पहुंची। और मामले की जानकारी ली।
उन्होंने पीडित पक्ष को जानकर जिलाधिकारी और एसएसपी से फोन पर वार्ता कर स्थानीय पुलिस द्वारा पीडित महिलाआें के साथ अभद्र व्यवहार करने और पीडित को नोटिस में अपना पक्ष रखने का मौका तक नही देने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पिछले 16 दिनों में लालढांग क्षेत्र में अलग— अलग कार्यकर्ताआें के खिलाफ जबरन मुकदमें दर्ज और उत्पीडन किया जा रहा है जो सीधे लोकतंत्र की अवहेलना है। श्यामपुर मुद्दे को विधान सभा के पटल पर रखा जाएगा। चाहे इसके लिए मुझे धरना प्रदर्शन करने पड$े। इस मौके पर राजीव चौधरी हेमा नेगी, नूर मोहम्मद अंसारी, मुकर्रम अंसारी, नंदराम आदि शामिल थे।



















































