Uncategorized

केनरा बैंक ने रामकृष्ण मिशन अस्पताल को दिए  पानी के आरआे

 

हरिद्वार।
नर सेवा ही नारायण सेवा के उद्देश्य से केनरा बैंक देहरादून मंडल ने सीआरएस फंड से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (बंगाली अस्पताल) को 25 आरआे मशीन भेंट की हैं। गर्मियों में आरआे मशीन से अस्पताल में मरीजों का शीतल पेयजल मिल सकेगा। सेवाश्रम के पदाधिकारियों ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया। केनरा बैंक के देहरादून मंडल प्रबंधक रविकांत ने कहा कि सीएसआर फंड के जरिये बैंक सामाजिक कार्यों में लगातार बढ$- चढ$कर हिस्सा लेता है। सीएसआर फंड से अस्पताल के लिए 25 पानी की आरआे मशीन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सेक्रेटरी स्वामी विश्वेश्रराानंद महाराज को भेंट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोग जरूरतमंदों की सेवा सहायता करते हैं, वे सच्चे समाजसेवी हैं। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम भी इसी उद्देश्य को लेकर के समाज सेवा के कार्य कर रहा है। इस कार्य में केनरा बैंक ने भी सहयोग करने का काम किया है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सेक्रेटरी स्वामी विश्वेशानंद महाराज ने कहा कि संस्था के अस्पताल में लगातार जरूरतमंद और निर्धन परिवारों को उपचार देने के लिए संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं वे सच्चे मानव होते हैं। इस अवसर पर स्वामी दयाधिपानंद, स्वामी अनाद्यनंद, स्वामी त्यागिवरानंद, स्वामी शुक्लतमानंद, शाखा प्रबंधक लोकेश बाबू, उत्तरांचल बैंक एम्पलाई यूनियन के सहायक महामंत्री राहुल खुराना, सुभाष अरोड$ा, नंदिता, मुकेश, शाकिर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *