लक्सर।
कांग्रेस कार्यकर्ता अडानी ग्रुप के विरुद्ध 6 फरवरी को नगर में धरना प्रदर्शन करेगे। उक्त जानकारी कांग्रेस के लक्सर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश रस्तोगी ने दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता 6 फरवरी को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी की अध्यक्षता में अडानी ग्रुप घोटाले के विरुद्ध स्टेट बैंक लक्सर के बाहर दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।














































