Uncategorized

मेरठ से महिला सुसाइड करने तीर्थनगरी पहुंची

-पति की सूचना पर पुलिस ने महिला को बचाया
हरिद्वार।
मेरठ में रहने वाली महिला पारिवारिक कलह के चलते तीर्थनगरी में आत्महत्या करने पहुंच गयी। पति को जानकारी लगने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर महिला को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली लाकर काउंसलिंग करने के बाद परिजनों के पहुंचने कर उनके सुपुर्द कर दिया। पत्नी को जीवित मिल जाने पर पति ने पुलिस की तत्काल कार्रवार्ई पर तहेदिल से शुक्रिया किया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली कि मेरठ में रहने वाली महिला पारिवारिक कलह के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से हरकी पैड़ी के आसपास है। सूचना मिलने पर तत्काल हरकी पैड़ी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने टीमों के साथ महिला की तलाश शुरु की। टीम ने महिला को हाथी पुल हरकी पैडी से ढूंढ निकाला। जीवन के प्रति कोई गलत कार्य करने से रोका गया व चौकी हरकी पैड़ी लाया गया।  सूचना देने वाले उदित निवासी माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी  मेरठ उत्तर प्रदेश से संपर्क कर महिला के मिल जाने की जानकारी दी गयी। परिजन भी महिला की तलाश में मेरठ से तीर्थनगरी आ रहे थे। कुछ ही देर में पहुंचे। पति ने पत्नी को जीवित देखा तो उसकी आंखें भर आयी। पुलिस ने भी इस लम्हे को परखा और दोनों की काउंसलिंग करवा कर भेज दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *